Visits: 2372 | 21-06-2025 08:13:35 PM
Posted by bhomsingh on 2025-01-05 05:59:55 | Last Updated by bhomsingh on 2025-06-21 14:43:35
Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 123
शिक्षा
शिक्षा का हमारे जीवन में प्रमुख स्थान है। शिक्षा ही हमे जिंदगी जीना सिखाती है। शिक्षा के बिना हम अधुरे हैं। शिक्षा ही वह साधन है जो हमें हमारे लक्ष्य तक लेकर जाती है। शिक्षा के बिना हम पशु समान है। किसी भी व्यक्ति की पहली पाठशाला उसका परिवार होता है और माता-पिता उसके पहले शिक्षक होते हैं। शिक्षा वह हथियार है जिसकी मदद से बड़ी से बड़ी मुश्किलों का सामना किया जा सकता है।
जींदगी जीने में मुख्य शिक्षा हमारी बहुत मदद करती है। अच्छी शिक्षा समाज के मतभेदों को दूर करने में मदद करती है। सभी के लिए जीवन में बेहतर शिक्षा और आगे बढ़ने के लिए सफलता प्राप्त करने के लिए बहुत आवश्यकहै। स्कूल में ली गई शिक्षा सबके जीवन में एक बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
पूरे शिक्षा तंत्र को प्राथमिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा और उच्च माध्यमिक शिक्षा जैसे को तीन भागों में बाँटा गया है। शिक्षा के सभी स्तर अपना एक विशेष महत्व और स्थान रखते हैं। जीवन में सफलता प्राप्त करने और कुछ अलग करने के लिए शिक्षा सभी के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण साधन है। यह हमें जीवन के कठिन समय में चुनौतियोंसे सामना करने में सहायता करता है
स्कूली शिक्षा के माध्यम से ही, हम व्यक्तित्व, मानसिक कुशलता, नैतिक और शारीरिक शक्ति का विकास करना सीखते हैं। बिना उचित शिक्षा के, एक व्यक्ति अपने जीवन के सभी शैक्षिक लाभों से वंचित रह जाता है। शिक्षा निजी और पेशेवर जीवन में सफलता की इकलौती कुंजी है।
शिक्षा हमें विभिन्न प्रकार का ज्ञान और कौशल को प्रदान करती है। यह सीखने की निरंतर, धीमी और सुरक्षित प्रक्रिया है, जो हमें ज्ञान प्राप्त करने में मदद करती है। यह निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है, जो हमारे जन्म के साथही शुरु हो जाती है और हमारे जीवन के साथ ही खत्म होती है। शिक्षा हमें न केवल इतिहास, विज्ञान, गणित, भूगोल और अन्य विषयों को सीखने योग्य बनाती हैं हालांकि, यह हमें ये भी सिखाती है, कि जीवन में बुरी स्थितियों को कैसे संभाला जाये।
हमारे देश में सब लोग शिक्षित होने चाहिए उसका अहम उद्देश्य यह है की हमारे देश को प्रगति और सफलता मिले। जैसे की इस ब्लॉग में पहले बताया गया है कि आज भी हमारे देश के 23 प्रतिशत लोग शिक्षित नहीं है। अगर हमारे देश की 100 प्रतिशत आबादी शिक्षित हो जाएगी तो हमारे देश की ज़्यादा से ज़्यादा प्रगति होगी। शिक्षा हमारेजीवन को अच्छा बनाती है।
शिक्षा हमें एक खुशहाल जिंदगी बिताने में मदद करती है। गरीब आदमी को भी कम से कम स्कूल तक की शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए, स्कूल का शिक्षण ज़िंदगी में अति आवश्यक होता है
नेल्सन मंडेला ने कहा है कि :
-
“शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है जिसका उपयोग आप दुनिया को बदलने के लिए कर सकते हैं।“
शिक्षा एक ऐसी चीज है, जो मनुष्य की पशुता को दूर कर मानव जीवन को सुधारती है। यह ज्ञान, कौशल और आत्मविश्वास, और व्यक्तित्व में सुधार करती है। शिक्षा का मतलब किताबी ज्ञान नहीं है बल्कि एक शिक्षा वास्तव मेंमनुष्य को मानवीय पहचान कराकर उसके मुल्यवान बनाती है। अच्छी शिक्षा से ही समाज में प्रेम और मानवता का प्रसार हो सकता है। इसलिए, हमारे जीवन में शिक्षा की मुख्य भूमिका है।
BHOM SINGH